शनिवार, नवंबर 29, 2008

ढीली होती ना सुनी

१.
कडी सुरक्षा हो गई, सुनते हैं हर बार ।
ढीली होती ना सुनी अभी एक भी बार ।
अभी एक भी बार न यह खबरों में आया ।
था कोई बर्खास्त , पुन: पद पर बैठाया ।
विवेक सिंह यों कहें, सूचना आती छनकर ।
लोकतन्त्र में बिका मीडिया फिल्टर बनकर ।।

२.

हारे जब किरकेट में, हुए बहुत नाराज ।
देशवासियों की गिरी, खिलाडियों पर गाज ।
खिलाडियों पर गाज, घरों पर पत्थर बरसे ।
बेचारे अपने ही घर आने को तरसे ।
विवेक सिंह यों कहें गया वह जोश कहाँ पर ।
गुस्सा क्यों न तनिक दिखलाते नेताओं पर ॥

17 टिप्‍पणियां:

  1. विवेक सिंह यों कहें गया वह जोश कहाँ पर ।
    गुस्सा क्यों न तनिक दिखलाते नेताओं पर ॥

    भाई विवेक सिंह जी ! आपके जोश और जज्बे को नमन ! मन बहुत व्यथित और शोक संतप्त है !

    जवाब देंहटाएं
  2. " एक एक शब्द सही और सच लिखा है आपने, आपका आक्रोश सही है अपनी बेबसी पर सिर्फ़ आंसू और कुछ नही..."

    जवाब देंहटाएं
  3. विवेक जी, आज कुछ भी कहने की हालत में नहीं हूँ. अच्छा खासा पहाडों पर घूम रहा था, मूड खराब हो गया.

    जवाब देंहटाएं
  4. लोकतन्त्र में बिका मीडिया फिल्टर बनकर ।।
    ----
    फिल्टर ही नहीं, ओरीजिनल कचरा जेनरेटर भी है।

    जवाब देंहटाएं
  5. हमारे नेता हमेशा सोचते है स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियन्त्रण मे है . हकीक़त यह है स्थिति पूरी तरह से आतंककिओं के हाथ मे है

    जवाब देंहटाएं
  6. आपके जोश और जज्बे को नमन | इस घटना से मन बहुत विचलित है |

    जवाब देंहटाएं
  7. Dono hee padon men ekdum sahee kaha Bhai Vivek. Hum aur hamara mulk tilmilaa kar rah jaane ka bada puraana aadee hai bhai, yahan bhee iske sivaa aur kuchh na hoga. Kaash ek dafa hee ho jata to humen yoon baar baar sharmsaar na hona padta.

    जवाब देंहटाएं
  8. Dono hee padon men ekdum sahee kaha Bhai Vivek. Hum aur hamara mulk tilmilaa kar rah jaane ka bada puraana aadee hai bhai, yahan bhee iske sivaa aur kuchh na hoga. Kaash ek dafa hee ho jata to humen yoon baar baar sharmsaar na hona padta.

    जवाब देंहटाएं
  9. Dono hee padon men ekdum sahee kaha Bhai Vivek. Hum aur hamara mulk tilmilaa kar rah jaane ka bada puraana aadee hai bhai, yahan bhee iske sivaa aur kuchh na hoga. Kaash ek dafa hee ho jata to humen yoon baar baar sharmsaar na hona padta.

    जवाब देंहटाएं
  10. आप की खोजखबर लेने पहुँची तो देखा कि २८ से अब तक गायब हैं।

    जवाब देंहटाएं
  11. विवेक सिंह यों कहें, सूचना आती छनकर ।
    लोकतन्त्र में बिका मीडिया फिल्टर बनकर ।।
    bahut joradaar sateek rachana . anand gaya ekadam sahi.

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत अच्छा वर्णन, इस देश की समस्याओं का :-(

    जवाब देंहटाएं
  13. बेहतरीन रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिये बधाई स्वीकारें

    जवाब देंहटाएं
  14. दिखाएँगे भाई दिखाएँगे....जल्द देखना इस देश के नेता जनता के ही हाथों डायरेक्ट मारे जायेंगे....इनको लाल-किले पर रावण की तरह जलाएंगे....!!

    जवाब देंहटाएं

मित्रगण