संभव है कि इस ब्लॉग पर लिखी बातें मेरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व न करती हों । यहाँ लिखी बातें विभिन्न दृष्टिकोणों से सोचने का परिणाम हैं । कृपया किसी प्रकार का पूर्वाग्रह न रखें ।
मुए बता फिर तू क्या पीता ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुए बता फिर तू क्या पीता ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, जनवरी 05, 2009
मुए बता फिर तू क्या पीता ?
कुहरे का प्रकोप था भारी ,
सभी ओर पसरा था जाडा ।
एक गावँ की बुढिया घर से,
निकली लेकर बस का भाडा ॥
बस अड्डे पर पहुँच गई तो,
होने लगी उसे लघुशंका ।
समाधान था बहुत जरूरी,
मिला उपाय न कोई ढंग का ॥
चारों तरफ निराशा देखी,
सहसा एक आइडिया आया ।
कुहरा खूब घना देखा तो,
कुहरे का ही लाभ उठाया ॥
उसने अपना काम जरूरी,
बस के पीछे जा निपटाया ।
लेकिन जब आरही थी वापस,
एक पुलिसवाला टकराया ॥
बोला " बुढिया ! चुपके चुपके ,
इधर कहाँ से तू आती है ?
तूने कोई चोरी की है,
या फिर तू आतंकवादी है ॥ "
बुढिया थी सीधी बेचारी,
आरोपों से बहुत डर गई ।
उसने कुछ भी नहीं छुपाया,
तुरत फुरत सच बयाँ कर गई ॥
सख्त और तब हुआ सिपाही,
"यह तो बहुत बडी गलती है ।
पाँच रुपये जुर्माना देगी,
या फिर तू थाने चलती है ?"
पाँच रुपये देकर बुढिया ने,
झंझट से पीछा छुडवाया ।
लेकिन आगे के मंजर पर,
आँखों को विश्वास न आया ॥
वही सिपाही पाँच रुपये का,
सिक्का जब हॉकर को देकर ।
भरवाके कप एक चाय का,
पीता था चुस्की ले लेकर ॥
जाकर पास कहा बुढिया ने,
"इस वर्दी को लगे पलीता ।
मुझे न जो लघुशंका होती,
मुए बता फिर तू क्या पीता ?"
सदस्यता लें
संदेश (Atom)