जरा सोचिए ये क्या देख रहे हैं आप ? यह चित्र स्वर्ग से लिया गया है . दर असल जब चन्द्रयान को चन्द्रमा के लिए रवाना किया गया था , तभी हमारे एक न्यूज चैनल का संवाददाता चुपके से अपनी और अपने चैनल की टी आर पी बढाने चक्कर में चन्द्रयान में सवार होगया था .
आपको याद होगा पिछले दिनों ताऊ की भैंस चन्द्रमा पर गई थी । इतना पता चलते ही चैनलों में होड मच गई । कि ताऊ की भैंस का फोटू सबसे पहले कौन खींच्चैगा । भैंस का फोटू तो ताऊ ने ना लेने दिया पर रास्ते में स्वर्ग में कुछ दिन तक चन्द्रयान ने जब डीजल भरवाया था ।
इन्द्र की झोंपडी के पीछे; यह संवाददाता गया तो था किसी और चक्कर में कि शायद रम्भा , मेनका या उर्वशी में से किसी से मुलाकात हो जाय तो कुछ चक्कर चलाया जाय . पर इंसीडेंटली उसे यह भैंस का पेड दिखाई दे गया ।
बस फोटू खींच लिए । तीन ही खींच पाया था कि चित्रगुप्त उधर आगए । बस कॉपी राइट के मामले में फँसाने की धमकी देकर उसे भगा दिया . स्वयं रम्भा की कुटिया की तरफ चले गए . वैसे ताऊ ने अपनी भैंस का फोटू पिछले दिनों मॉस्क लगाकर दिखाया था .


