इन मामलों में अपनी जानकारी तो शून्य थी । अब क्या हो ?
आखिर हमने गहरे पानी में उतरने का फैसला किया । और उसके लिए कुछ HTML सीखा । कुछ java script सीखा ।
और तैयार किया यह विजेट जो अभी साइड में चल रहा है । जरा बताइये तो मीठा है या खारा है अपने खोदे कुएं का पानी ?
शहीद शिरोमणि भगत सिंह
आज अमर शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस है । 27 सितम्बर 1907 भगत सिंह का जन्म पंजाब प्रान्त के लायलपुर जिले के बंगा नामक गाँव में हुआ था । जो अब पाकिस्तान में है ।