छीछालेदर हो गई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छीछालेदर हो गई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, जनवरी 10, 2009

छीछालेदर हो गई

छीछालेदर हो गयी, खत्म हुई हडताल ।
कांग्रेस सरकार का, हुआ न बांका बाल ॥
हुआ न बांका बाल पड गए अफसर ढीले ।
त्राहि त्राहि मच गई हो गए कपडे गीले ॥
विवेक सिंह यों कहें जोश हो गया है ठण्डा ।
नए जमाने में न चला हडताली फण्डा ॥



पेश हैं कुछ हायकू
मुख्यमंत्री हैं ।
चुनाव हार गए ।
शर्म न आई ॥
हडताल की ।
मगर डर गए ।
वापस लेली ॥
जाडा ज्यादा है ।
बचके रहना जी ।
जुकाम न हो ॥
घोटाला किया ।
खुद उगल दिया ।
बेचारे राजू !!

मित्रगण