संभव है कि इस ब्लॉग पर लिखी बातें मेरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व न करती हों । यहाँ लिखी बातें विभिन्न दृष्टिकोणों से सोचने का परिणाम हैं । कृपया किसी प्रकार का पूर्वाग्रह न रखें ।
धैर्य की परीक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धैर्य की परीक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, जनवरी 17, 2009
धैर्य की परीक्षा !
हमने बचपन से अब तक बहुत सारी परीक्षाएं दी हैं । कच्ची एक से लेकर आई ए एस तक विभिन्न परीक्षाओं में भटकते रहे । शुरुआत में जितनी परीक्षाएं दीं घर वालों के डर से दीं . हालाँकि बाद में अपनी मरजी से भी परीक्षा देते रहे और अब तो आदत सी हो गई है । पर हमको फीस हमेशा देनी पडी ।
पर अब पता चला है कि पाकिस्तान भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहा है । ले क्या रहा है एक अरसे से लेता आ रहा है । इसमें अनौखी बात यह है कि परीक्षार्थी को फीस भी देनी नहीं पडती । पास भी हमेशा हो जाता है । पर फिर अगली बार वही परीक्षा देनी पडती है । बेचारा परीक्षार्थी रोता रहता है । "हमारे धैर्य की परीक्षा न लो , हम फेल हो जाएंगे ।" पर पाकिस्तान विश्वविद्यालय को शायद परीक्षार्थी की होशियारी का ज्यादा पता है कि यह फेल तो हो ही नहीं सकता ।
यहाँ परीक्षार्थी को शायद मालूम ही नहीं कि जब तक फेल न होगा बार बार परीक्षा देते रहनी पडेगी । है न अनौखी परीक्षा ?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)