संभव है कि इस ब्लॉग पर लिखी बातें मेरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व न करती हों । यहाँ लिखी बातें विभिन्न दृष्टिकोणों से सोचने का परिणाम हैं । कृपया किसी प्रकार का पूर्वाग्रह न रखें ।
चन्दा मामा पर बसा, भारत का साम्राज्य । अब यह भी इस देश का अंग हुआ अविभाज्य । अंग हुआ अविभाज्य दखल मत दो अमरीका । लालकिले से भाषण था मनमोहन जी का । विवेक सिंह यों कहें कहो क्या बुरा किया है ? सपना जो देखा था सबको बता दिया है ॥